Tuesday, September 27, 2011


ऐसे कुछ बहाने दिए जा रहे हैं जिसे मास्टर जी अच्छी तरह से जानते हैं-
(i) पेट में दर्द होना।
(ii) होमवर्क की कापी घर भूल जाना।
(iii) सिर में दर्द होना।
(iv) चक्कर आना।
(v) जी घबराना

Sunday, September 25, 2011

grammar


श्यामा माँ से बोली मैंने आपकी बातचीत सुन ली है। ऊपर दिए उदाहरण में मैंने का प्रयोग 'श्यामाके लिए और आपकी का प्रयोग 'माँके लिए हो रहा है।जब सर्वनाम का प्रयोग कहने वालेसुनने वाले या किसी तीसरे के लिए होतो उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। नीचे दिए गए वाक्यों में तीनों प्रकार केपुरुषवाचक सर्वनामों के नीचे रेखा खींचो-
एक दिन दीपू और नीलू यमुना तट पर बैठे शाम की ठंडी हवा का आनंद ले रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक लंबा आदमी लड़खड़ाता हुआ उनकी ओर चला रहा है। पास आकर उसने बड़े दयनीय स्वर में कहा,''मैं भूख से मरा जा रहा हूँ। क्या आप मुझे कुछ खाने को दे सकते हैं?''
एक दिन दीपू और नीलू यमुना तट पर बैठे शाम की ठंडी हवा का आनंद ले रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक लंबा आदमी लड़खड़ाता हुआ उनकी ओरचला आ रहा है। पास आकर उसने बड़े दयनीय स्वर में कहा,''मैं भूख से मरा जा रहा हूँ। क्या आप मुझे कुछ खाने को दे सकते हैं?''
उत्तम पुरूषवाचक सर्वनाम मैंमुझे
मध्यम पुरूषवाचक सर्वनाम − आप
अन्य पुरूषवाचक सर्वनाम − उन्होंनेउनकीउसने

Saturday, September 24, 2011

श्यामा ने अपनी माँ को सच बता दिया कि भईया ने अंडों को छुआ था। उसने डर के मारे माँ को सब कुछ सच-सच बता दिया।
केशव और श्यामा की माता जी घर के कामों में बहुत व्यस्त रहती थीं और उनके पिता के पास पढ़ाई-लिखाई का कार्य हुआ करता था। उन दोनों के सवालोंका जवाब देने के लिए कोई नहीं रहा था इसलिए वे स्वयं ही एक दूसरे के सवालों का जवाब देकर तसल्ली दे दिया करते थे।


केशव और श्यामा छोटे बच्चे थे; इसलिए अंडों को देखकर उनके मन में अनेक प्रश्न उठते थे, वे अंडों के बारे में जानना चाहते थे और उनका अनुमान लगाते थे।

(1) चिड़िया को खेतों में लगे अन्न से प्यार है।

(2) उसे जंगल से प्यार है।

(3) उसे नदी से प्यार है l

 यह चीज़ें उसे आज़ादी का एहसास दिलाती हैं। इसलिए वह इन सबसे प्यार करती है।

(1) चिड़िया को खेतों में लगे जौ-बाजरे की  अन्न से प्यार है।

(2) उसे जंगल में मिले एकान्त,  हवा में गाना गा सकती है, से प्यार है।

(3) उसे नदी से प्यार है जिसका ठंडा और मीठा पानी वह पीती है।